विनोद बिहारी महतो को नमन कर धनबाद में आगे बढ़ी भर्ती सुधार यात्रा

 

  • विनोद बिहारी महतो को नमन कर धनबाद में आगे बढ़ी भर्ती सुधार यात्रा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के तहत नेमरा से शुरू हुई भर्ती सुधार यात्रा मंगलवार को अपने नौवें दिन धनबाद पहुंची। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में निकली यात्रा के दौरान बलियापुर स्थित झारखंड के पितामह विनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान विनोद बिहारी महतो के वंशज परिवार को सम्मानित किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने उनके विचारों और संघर्ष को याद करते हुए युवाओं के हित में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर अपना संकल्प दोहराया।

समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि के बाद भर्ती सुधार यात्रा को कोलांचल की धरती से नए जोश और संकल्प के साथ आगे बढ़ाया गया। अभियान से जुड़े लोगों ने JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में सुधार और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse