एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि धनबाद जिला के पुटकी क्षेत्र अंतर्गत करकेंद टीओपी के पीछे स्थित जंगल की आड़ में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध डिपो संचालित कर अवैध कोयला कारोबार जोरो शोरो से चलाया जा रहा है।
उक्त स्थान पर अवैध कोयला डिपो बनाकर भारी मात्रा में कोयले का भंडारण किया जाता है। रात्रि के समय ट्रकों एवं अन्य भारी वाहनों के माध्यम से इस कोयले को विभिन्न भट्टों एवं मंडियों में भेजा जाता है। यह पूरा कारोबार खुलेआम चलाया जा रहा है लेकिन कोई कार्यवाई तक नहीं हो रहा है। आखिर किसके संरक्षण में इतना बड़ा अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।
यह पूरा अवैध कोयला कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर चलाया जा रहा है जिससे प्रशासन की भी छवि धूमिल हो रहा है। यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गयी, तो इससे न केवल सरकारी राजस्व को भारी क्षति होगी, बल्कि कानून-व्यवस्था एवं प्रशासन की छवि भी प्रभावित होगी। कोयला माफिया पर कार्रवाई नहीं होने से अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse