रांची : दून टेंट हाउस में आग से लाखों का नुकसान

 

  • रांची में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

टीम एबीएन, रांची । सदर थाना क्षेत्र स्थित दून टेंट हाउस में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। आग की वजह से पूरा टेंट हाउस जल कर राख हो गया। दमकल के आधा दर्जन वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया है।

 राजधानी रांची के चेशायर होम क्षेत्र में स्थित दून टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार तड़के सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। अचानक भयानक धुआं और लपटें उठते ही आस-पास के लोग सहम गए और मौके पर भगदड़ सी मच गई।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया। सुबह के 11 बजे तक भी टेंट हाउस में लगी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। 

सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आग सुबह लगी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा ही दमकल के वाहनों को सूचना दी गई। दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। 

इस दौरान 6 दमकल के पानी खत्म हो गए, लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पूरी तरह से आग को बुझाने के लिए दमकल के वाहन अपने काम में लगे हुए हैं।

बता दें कि दून टेंट हाउस का गोदाम चेशायर होम इलाके में स्थित है और इसमें शादी-समारोह और आयोजनों में उपयोग होने वाले बड़े पैमाने पर टेंट, साज-सज्जा का समान, कुर्सी-मेज, पंडाल के कपड़े और अन्य सजावटी समान रखे हुए थे। आग लगने की वजह से सब कुछ जलकर राख हो गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse