झारखंड : अब 20 जून से घर-घर पहुंचेगी चुनाव आयोग की टीम!

 

  • 20 जून से घर-घर पहुंचेगी चुनाव आयोग की टीम!
  • झारखंड में हर वोटर का होगा बड़ा सत्यापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत 20 जून से होगी। राज्यभर में करीब 50 हजार कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे। निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होने जा रही है। इस प्रक्रिया को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जानकारी दी कि आम जनता के लिए दो महत्वपूर्ण तारीखें जानना जरूरी हैं। एन्यूमरेशन की प्रक्रिया 20 जून से 29 जुलाई तक चलेगी।

 जिसके दौरान मतदाताओं के नाम का सत्यापन किया जाएगा और उन्हें एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे भरकर हस्ताक्षर के साथ जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि पूरे झारखंड में इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने व्यापक तैयारी की है।

इसमें सीईओ कार्यालय, 5 डिविजनल कमिश्नर, 44 डीईओ, 81 ईआरओ, करीब 32 हजार बीएलओ और लगभग 4 हजार बीएलओ सुपरवाइजर सहित करीब 50 हजार कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि टीम राज्य के हर कोने और सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचेगी। प्रत्येक बीएलओ को लगभग 1200 मतदाताओं के सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse