एबीएन न्यूज नेटवर्क, चंदवा। चंदवा झारखंड के पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू चंदवा प्रखंड के नगर पहुंचे। परिजनों से मिलकर बच्चों तथा परिवार जनों को संतान दिया। बताते चले की कांग्रेस नेता सह इंटक नेता लखन प्रसाद जायसवाल 20 मई को लू लग जाने के कारण निधन हो गया था।
इसकी सूचना मिलते ही धीरज प्रसाद साहू 22 मई को उनके पैतृक आवास नगर चंदवा पहुंचकर परिजनों को ढाढस दिया और कहा कि लखन प्रसाद जायसवाल हमारे बहुत ही नजदीकी आदमी थे। हमारे बड़े भाई शिवप्रसाद साहू के साथ उन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उसी समय से हमारे परिवार से लखन प्रसाद जायसवाल का जुड़ाव रहा है।
आज लखन के नहीं रहने से पार्टी के साथ-साथ व्यक्तिगत क्षति हुई है। जिसको भरा नहीं जा सकता है। यह कभी उम्मीद नहीं था कि लखन प्रसाद जायसवाल हम लोग के बीच इस तरह से चले जाएंगे। हमें बहुत क्षति हुई है। इस क्षेत्र में हम लोग किसी भी तरह का कार्य लखन प्रसाद जायसवाल के रहने से आसानी से किया करते थे।
इस दौरान श्री साहू ने लखन प्रसाद जायसवाल के धर्मपत्नी बड़े पुत्र रितेश जायसवाल छोटे पुत्र जितेंद्र जायसवाल और परिजनों से मिलकर कहा कि मैं पूरे परिवार के साथ हर संभव खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर इंटक के अध्यक्ष निश्चित जायसवाल मुकेश कुमार सिंह उदय साहू महेंद्र तिवारी सौरभ साहू उर्फ गोलू समेत कई लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse