टीम एबीएन, रांची। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में जहाँ इंसान बाहर से मुस्कुराता हुआ दिखता है, वहीं भीतर कहीं न कहीं थकान, भय, अकेलापन और बेचैनी भी चुपचाप अपना घर बना लेते हैं।
ऐसे समय में मन को सुकून, आत्मा को स्पर्श और जीवन को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से हरि ओम स्माइल्स की संस्थापिका डॉ. मोनिका सिंघल आगामी 27 मई, बुधवार को रांची के स्वर्णभूमि हॉल में आयोजित विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम रूबरू में उपस्थित होंगी।
करीब तीन घंटे तक चलने वाले इस आत्मिक संवाद में डॉ. मोनिका सिंघल सरल, सहज और हृदयस्पर्शी शब्दों में यह साझा करेंगी कि कैसे मनुष्य आडंबर और दिखावे से दूर रहकर जीवन के छोटे-छोटे पलों में भी आनंद को महसूस कर सकता है। कार्यक्रम में भय से विश्वास की ओर, और स्वयं से आत्मा तक की यात्रा को समझाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि व्यक्ति अपने भीतर छिपी शांति और शक्ति से पुनः जुड़ सके।
ना कोई तन से अपंग रहे और ना कोई मन से अपंग रहे, इसी भाव को अपना मूलमंत्र बनाकर डॉ. मोनिका सिंघल देश-विदेश में अनेक प्रेरणादायी कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा दे चुकी हैं। अब रांचीवासियों को भी उनके सान्निध्य में कुछ पल बिताने और तनाव, उलझनों तथा मानसिक थकान से दूर आत्मिक शांति का अनुभव करने का अवसर प्राप्त होने जा रहा है।
यह कार्यक्रम केवल एक संबोधन नहीं, बल्कि स्वयं से मिलने और जीवन को नए दृष्टिकोण से महसूस करने की एक भावपूर्ण यात्रा होगा।
उपरोक्त कार्यक्रम 27 मई को सायं 4:30 बजे से सायं 7 बजे तक डंगराटोली स्तिथ स्वर्णभूमि के सभागार में होगा। प्रवेश निःशुल्क रहेगा समय से 30 मिनट पूर्व ईस्ट मित्रो सहित परिवार के लोग आकर अपना स्थान अवश्य ग्रहण कर ले।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse