टीम एबीएन, रांची। रांची सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में आज उनके रांची स्थित कार्यालय में तीन दिवसीय सांसद स्वदेशी मेला आयोजन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के संग बैठक हुई। उपरोक्त बैठक में सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कांके रोड स्थित आड्रे हाउस में 1 मई से 3 मई यानी तीन दिनों तक उपरोक्त मेला का आयोजन रखा गया है। 150 से भी ज्यादा स्टॉल के माध्यम से स्वदेशी उत्पाद, लोक संस्कृति यहां के खान-पान सहित यहां के लोक विख्यात कलाकृति को हम देख सकेंगे।
आयोजन की सफलता के लिए संरक्षक संजय सेठ, कार्यक्रम संयोजक रोशनी खलको, उप संयोजक नीरज कुमार, स्वदेशी मेला संयोजक मुकेश काबरा, उप संयोजक आशीष सत्यब्रत साहू सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक अजय मलकानी सहित आयोजन समिति की टीम में करीबन 50 से भी अधिक लोग इस कार्यक्रम से जुड़कर आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान देंगे। संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। बिगत 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आॅनलाइन और आॅफलाइन के माध्यम से इच्छुक व्यक्ति स्टॉल के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
प्रथम प्राथमिकता के आधार पर बिल्कुल नि:शुल्क स्टॉल दिया जायेगा।स्वादिष्ट और झारखंडी परंपरागत व्यंजनों के लिए 25 स्टॉल, यहां के वस्त्र उत्पादको के लिए 25 स्टॉल, घरेलू महिला द्वारा उत्पाद खाद्य सामग्री के बिक्रय हेतु 25 स्टॉल, व मेडिकल और हस्तकरघा से निर्मित वस्त्रों के लिए 5 =5 स्टॉल सहित अन्य लकड़ी के विभिन्न कलाकृतिक एवम हमारी संस्कृति जो झारखंड की परंपरा को जागृत करती है उनके लिए 40 स्टॉल बिल्कुल नि:शुल्क लोगों को दिये जायेंगे। सभी आम जन लोगों के लिए प्रवेश बिल्कुल निशुल्क रहेगा वही प्रात: 10 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक आप मेले के आयोजन का अवलोकन कर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के कलाकारों द्वारा यहां के संस्कृति आयोजन का आनंद सपरिवार आप उठा सकेंगे। बच्चों के लिए प्ले जोन की भी व्यवस्था रखी गई है वहीं सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन व प्राइवेट सिक्योरिटी सहित कैमरा एवम ड्रोन कैमरा के माध्यम से सुरक्षा मजबूत रखी गयी है।
हम यहां की भूसंपदा जल ,जंगल, जमीन के पहचान को उत्सव के माध्यम से झारखंड की समृद्ध संस्कृति परंपरा और स्वदेशी आत्मनिर्भरता का भब्य संगम जो राज्य में पहली बार हो रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करते हुए हमारे प्रिय सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के मार्गदर्शन एवं अगुवाई में सांसद स्वदेशी मेला- 2026 का यह आयोजन भव्य रूप से मनाना चाहते हैं।
जिसका लाभ यहां के मूलवासी को प्राप्त हो क्योंकि विकसित भारत का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना झारखंड की लोक संस्कृति परंपरा एवं आदिवासियों के गौरव को मंच प्रदान कर उनको भरपूर सम्मान देना हमारा उद्देश्य है। सांस्कृतिक कार्यक्रम संग विभिन्न प्रतियोगिता झारखंड की पारंपरिक कलाकृतियों का प्रदर्शन सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। साथ ही आपको यहां की संस्कृति की याद भी दिलायेगा।
यह आयोजन आदिवासी गौरव को भी बढ़ावा देगी। स्वदेशी परंपराओं को सशक्त बनाते हुए इस आयोजन का हम सभी हिस्सा बने और इसे सफल बनायें। राज्य के सभी लोगों से आग्रह होगा कि आप तीन दिवसीय सांसद स्वदेशी मेला 2026 आयोजन में सपरिवार पहुंचकर आयोजन को सफल बनायें।
आयोजन में संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, महापौर सह उप संयोजक रोशनी खलको, उप महापौर नीरज कुमार, अजय मारू, रमिंद्र कुमार, आतिश सिंह, बलराम, सन्नी, आशीष सत्यब्रत साहू, अजय मलकानी, कमलजीत सिंह (सन्टी), शंकर पाठक, राजीव सहाय, नीरज चौधरी, अमित चौधरी, पूनम आनंद, नीतू सिंह, भीष्म सिंह, एस डी सिंह, विनीता सिंघानिया, आनंद श्रीवास्तव संजीव साहू, नयन मयूर, आनंद कुमार, पवन जोडन, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार सहित काफी संख्या में लोग लगे हैं। उक्त जानकारी आग्रह समिति सह आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse