एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज विद्या विकास उच्च विद्यालय नवारी पड़ा लोहरदगा में डॉ भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती विद्यालय के प्रांगण में मनायी गयी। जिसमें अंबेडर जी की सरल एवं सादगी जीवन शैली और देश के लिए संविधान के प्रति कार्यशैली और संविधान निर्माण की प्रारूप रेखा जो तैयार किये उस के बारे छात्रों के बताया गया।
डॉ साहब जीवन भर सामाजिक एकरुपता के लिए अपना सिद्धांत लोगों को बताये और भी उस समय जब छुआछूत, जाति, धर्म का भेद भाव का जब बोल बल था। ऐसे महान विचार धारा देश के लिए रखने वाले महान व्यक्ति को छात्रों के समक्ष रखना और आगे बढ़ाना हम लोगों के लिए गौरव की बात है। जिन्होंने कई देश के संविधान को जाकर अध्ययन कर अपने देश में संविधान का प्रारूप तैयार कर अपनी अध्यक्षता में देश का संविधान तैयार किये।
हम सब देशवासी को गर्भ है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राम विलास सिंह, शिक्षक विनय कुमार पाठक, सूरज तिवारी, खुशी कुमारी, राजवीर सिंह, सुहास कुमार, विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse