बीआईटी मेसरा और लालपुर ने करायी एकदिवसीय कार्यशाला

 

एबीएन कैरियर डेस्क। बीआईटी मेसरा और लालपुर के तत्वावधान एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया जिसका विषय था इंटर्नशिप एंड जॉब रेडीनेस। कार्यशाला पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार झा ने प्रतिभागियों को इस कार्यशाला की उपयोगिता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि स्किल डेवलपमेंट के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद ही जरूरी होता है कार्यक्रम से आपको जॉब मार्केट के लिए तैयार करने में सहायक होता है। 

कार्यक्रम के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन से इंटर्नशिप और जॉब रेडनेस के लिए विकल्प उपलब्ध हैं आपके इंटर्नशिप और जॉब  तैयार करने में सहयोग के साथ ही नेटवर्क आप अपने क्षेत्र के नेटवर्किंग से जुड़ सकते है, कॉन्फिडेंस बूस्ट इस आयोजन में शामिल होने से आपके आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे आप इंटरव्यू में बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता होती हैं। 

इस आयोजन में वक्ताओं ने विषय पर बहुत बारीकियों पर विद्यार्थियों का ध्यान कराया। विनय सिंह, सुदीप सिंह, सौरव शेखर ने भी व्याख्यान में शामिल हुए। सह संयोजक डॉक्टर सिबा मित्रा ने सभी प्रतिभागियों को शामिल  पर शुभकामनाएं दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse