ओलंपियाड में एसआर डीएवी के विद्यार्थियों का परचम

 

  • ओलंपियाड में एसआर डीएवी के विद्यार्थियों का परचम
  • एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का अंतरराष्ट्रीय इंग्लिश, साइंस और मैथ्स ओलंपियाड (आईसीओ) 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन 

एबीएन कैरियर डेस्क। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित अंग्रेजी, विज्ञान और गणित ओलंपियाड 2025-26 में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल,पुंदाग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उनके समर्पण, वैचारिक स्पष्टता और निरंतर प्रयासों के बल पर उन्होंने स्कूल का नाम रोशन किया है। 

विद्यालय स्तर पर सम्मानजनक प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजी में 12, विज्ञान में 33 और गणित में 29 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। एक विशेष प्रार्थना सभा में प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने सभी विजेताओं को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने  विद्यार्थियों  के शानदार उपलब्धियों पर बधाई देते हुए छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के समर्थन की भी प्रशंसा की, तथा छात्रों को निरंतर प्रयास करने, जिज्ञासा, अनुशासन और मजबूत शैक्षणिक आधार विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि भविष्य में भी उन्हें सफलता प्राप्त हो सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse