एबीएन कैरियर डेस्क। बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, मेसरा (लालपुर इकाई) में इंसाइटा सीरीज 1.0 के अंतर्गत 1 अप्रैल 2026 को एक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का विषय था डेटा आधारित से निर्णय आधारित संगठन एजेंटिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता की संभावनाएं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री नीलमाधव मंडल (Analytics Director at Tiger Analytics, formal analytic leader SAS) थे, जो डेटा विज्ञान और विश्लेषण के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ हैं। यह सत्र मिश्रित माध्यम (हाइब्रिड मोड) में आयोजित किया गया, जिसमें वक्ता ऑनलाइन जुड़े जबकि छात्र-छात्राएं व्याख्यान कक्ष में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और पूरे सत्र के दौरान एक ज्ञानवर्धक वातावरण बना रहा।
अपने व्याख्यान में वक्ता ने विस्तार से बताया कि वर्तमान समय में संगठन केवल डेटा संग्रह और विश्लेषण तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सहायता से स्वतः निर्णय लेने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने एजेंटिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता की अवधारणा को सरल भाषा में समझाते हुए इसके व्यावहारिक उपयोगों पर प्रकाश डाला।
यह कार्यक्रम डॉ. तन्मय कुमार बनर्जी (ग्राफिक्स टीम के संकाय प्रभारी) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिनका सहयोग कार्यक्रम की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। अंत में ग्राफिक्स टीम की अध्यक्ष करिना तामांग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने मुख्य वक्ता, संकाय सदस्यों तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण में हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse