टीम एबीएन, रांची। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत रांची जिला में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण 12 से 14 मार्च तक समाहरणालय ब्लॉक-बी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि जनगणना किसी भी देश की योजनाओं और नीतियों के निर्माण का सबसे अहम आधार होती है, इसलिए इसे सटीक और पारदर्शी तरीके से पूरा करना जरूरी है। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय के उप निदेशक केश्या नायक आर। और जिला नोडल अधिकारी संजीव कुमार मांझी ने अधिकारियों को मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के उपयोग, House Listing Operation Mobile App और CMMS Web Portal के माध्यम से डाटा अपलोड, सत्यापन और सुरक्षा की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, सुदर्शन मुर्मू, एसडीओ कुमार रजत, एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा समेत कई अधिकारी और सांख्यिकी कर्मी मौजूद रहे। समापन अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शेषनाथ बैठा ने कहा कि यह प्रशिक्षण जनगणना की तैयारियों को मजबूत करेगा।
जनगणना 2027 दो चरणों में होगी—पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मकान सूचीकरण और दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना का होगा। यह भारत की पहली पूर्णत: डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें स्व-गणना की सुविधा भी दी जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse