टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची यूथ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन राँची में शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेश अडवानी, जोन अध्यक्ष गौरव सेठ, जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष जेसी मोनिका गोयनका तथा जेसीआई रांची यूथ की पूर्व अध्यक्ष जेसी कुशा जालान शामिल थे।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राज्यपाल को जेसीआई रांची यूथ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों, संस्था के उद्देश्यों तथा युवाओं के नेतृत्व विकास से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही संस्था द्वारा भविष्य में संचालित की जाने वाली विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं एवं आगामी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गयी।
राज्यपाल ने जेसीआई रांची यूथ के कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं को समाज सेवा और नेतृत्व विकास के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और समाज के हित में भविष्य में और अधिक प्रभावी कार्य करने के लिए सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान किया गया। उक्त जानकारी जेसीआई रांची यूथ के अध्यक्ष जेसी मोनिका गोयनका ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse