टीम एबीएन, रांची। तदाशा मिश्र, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड ने अपने कार्यालय कक्ष में रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटियातू स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पुलिस महानिदेशक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये।
इसके लिए तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिये। झारखंड पुलिस आम नागरिकों को आश्वस्त करती है कि राज्य में किसी भी प्रकार के आपराधिक घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
इस बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के अतिरिक्त मनोज कौशिक, अपर पुलिस महानिदेशक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, राकेश रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, ऋषभ कुमार झा, पुलिस अधीक्षक, एटीएस, रांची, पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (सिटी), रांची एंव थाना प्रभारी एयरपोर्ट रांची उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse