झारखण्ड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने मनाया होली मिलन समारोह

 

  • झारखण्ड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने मनाया होली मिलन समारोह

टीम एबीएन, रांची। संजय सेठ, रोशनी खलको, सुनील यादव (मामा), चेंबर के अध्यक्ष, सचिव सहित सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारी  मिलन समारोह में शामिल हुए। 

झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ,रांची के द्वारा आज होली मिलन का समारोह आयोजित किया गया। उपरोक्त आयोजन  में माननीय रक्षा राज्य मंत्री व सांसद संजय सेठ, नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलको  एवं वार्ड नंबर  20 से सुनील यादव मामा जी आयोजन में शामिल हुए। 

इस अवसर पर माननीय संजय सेठ ने होली  के आयोजन पर सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलको  ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आपके चेहरे पर लगे रंग बिरंगे रंग व कपड़ो के रंगों जैसे रांची को सजाना है।

साथ ही भाई सुनील मामा जी ने भी होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष उमाशंकर कनोडिया सचिव हैप्पी फिंगर ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया। वहीं उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, महेश बजाज जी ने लोगों को अबीर गुलाल और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर स्वादिष्ट व्यंजन सहित ठंडाई का भी लोगों ने आनंद उठाया।

समारोह में मुख्य रूप से अध्यक्ष उमाशंकर कनोडिया, अमरचंद बेगानी, महेश बजाज, सचिव हैप्पी फिंगर, विपुल जैन, सौरव कटारुका, गौरव काबरा, पंकज पोद्दार, अनिल जालन,मनोज सिंघानिया, अजय बथवाल, प्रकाश अरोड़ा , प्रवीण लोहिया,प्रमोद सारस्वत, मुकेश काबरा, आशीष सिंघानिया,सुबोध गुप्ता, चैंबर से  आदित्य मल्होत्रा, रोहित अग्रवाल,  राम बागड, नवजोत अलंग, मुकेश अग्रवाल सहित शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं सहित व्यापारिक संस्थाओं के काफी सदस्य होली मिलन समारोह में पहुंचे काफी संख्या में लोगों ने होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। उक्त जानकारी सचिव हैप्पी किंगर ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse