एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष अनिल उराँव द्वारा लोहरदगा की सम्मानीय मतदाताओं का आभार यात्रा के बाद आज प्राचीन शिव मंदिर खखपरता में पूजा अर्चना कर नये दायित्व की सफल निर्वहन का आशीर्वाद लिया।
आज सुबह की पहली बेला में सात्विकता के साथ नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल उराँव जी द्वारा अपने परिवार तथा ईष्ट मित्रों के साथ लोहरदगा ज़िला के खखपरता अवस्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।
साथ ही नये दायित्व की सफलतापूर्वक निर्वहन की कामना किये एवं भगवान शिव से प्रार्थना किये की लोहरदगा ज़िला के चहुमुंखी विकास के साथ साथ सुख शांति और समृद्धि सदैव लोहरदगा में बनी रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse