भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को दिये गये प्रशस्ति पत्र

 

अध्यापक युग निर्माता, छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता पर गायत्री परिवार ने प्रकाश डाला 

एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्रीपरिवार शान्तिकुञ्ज तत्वावधान व मार्गदर्शन में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा  पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम संत माइकल स्कूल छोटा मुरी, सिल्ली प्रखंड में किया गया। साथ ही सिल्ली प्रखंड के दो और स्कूल चिराग नर्सरी काशीडीह और मां वैष्णवी विद्या मंदिर छोटा मुरी में भी पुरस्कार वितरण समारोह सह प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

जिसमें विद्यालय के प्रिसिंपल छोटे लाल प्रजापति, दिनेश महतो, कंचन पांडे के साथ विद्यालय के शिक्षक ममता गोस्वामी, वी के वेंकट सर, मंजू कुमारी, मनीषा कुमारी, श्रेया कुमारी ने भी साथ दिया।गायत्री परिवार की बहनों में कोशिला महतो, अनीता ठाकुर, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी ने युग कल्याण, नव निर्माण, समाज कल्याण और शताब्दी समारोह के साथ परम पूज्य गुरुदेव के सत्संकल्प तथा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की आवश्यकता, शिक्षा के साथ विद्या का सार्थक समन्वय, साधना, स्वाध्याय, स्वावलंबन विषय पर प्रकाश डाला गया। 

गायत्री परिवार के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यापक है युग निर्माता-छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों में पुन: भारतीय संस्कृति  का गौरव बोध कराना, वैज्ञानिक आध्यात्मवाद को प्रतिपादित करने एवं समस्त विश्व की पीड़ित,अशांत मानवता को जागृत करने तथा स्थाई शांति एवं खुशहाली के लिए यह परीक्षा मील का पत्थर सिद्ध होगी। 

विद्यार्थियों में दूरदर्शी-विवेकशीलता एवं उच्चस्ततरीय संवेदनशीलता को जागृत करने, साथ, प्रेम एवं न्याय का पाठ पढ़ाना, समय और प्रतिभा का उचित उपयोग सिखाना तथा जीवन जीने की कला में प्रवीणता लाने हेतु यह परीक्षा सार्थक है। कीर्ति दीदी ने बताया कि तीनों विद्यालय के कुल करीबन दो सौ विद्यार्थी शामिल हुए थे। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के जय नारायण प्रसाद ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse