एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। विश्व के विभिन्न देशों के साथ भारत के संसदीय संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में भारत ने विश्व के 60 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूह का गठन किया है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के द्वारा लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत को अफ्रीका महादेश में स्थित मेडागास्कर के लिए संसदीय मैत्री समूहों का सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के अनुभवी सांसदों को इस मैत्री समूह में नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस पहल से सांसदगण अपने विदेशी समकक्षों से सीधे संवाद कर अपना अनुभव साझा कर पाएंगे एवं एक दूसरे की सर्वोत्तम संसदीय प्रथाओं से सीख सकेंगे। इस संबंध में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि यह पहल हमारे संसदीय संबंधों में एक व्यापक और भागीदारी आधारित दृष्टिकोण दर्शाती है इससे भारत की संसद के विश्व के विभिन्न सांसदों के साथ प्रत्यक्ष और नियमित संवाद को बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही हमारी ट्रेडिशनल डिप्लोमेसी के साथ-साथ पार्लियामेंट्री डिप्लोमेसी को भी बढ़ावा मिलेगा। इन पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप के माध्यम से सांसदों के बीच संसदीय परिपरियों के साथ ही तकनीक, सामाजिक नीतियों, संस्कृति, भारत का संविधान और आज की वैश्विक चुनौतियां जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। 60 से अधिक देशों के साथ मैत्री समूह स्थापित किए गए हैं।
इससे विभिन्न देशों के साथ हमारे संसदीय सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा साथ ही साथ इन देशों से हमारे द्विपक्षीय संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। विदित हो कि इससे पूर्व भी सुखदेव भगत जब विधायक थे तब वह देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अमेरिका के टर्क कैकोस में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था जिसमें 52 देश शामिल हुए थे उसके अनुभव को भी देश को फायदा मिलेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse