एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कईली दई कुडूख आवासीय विद्यालय मनरवा मुंडा, बेड़ो में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि कुॅडूख छोटानागपुर पठार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल सहित अन्य क्षेत्रों में निवास करने वाले उरांव जनजाति का मातृभाषा है।
यह भाषा सिर्फ संवाद का साधन नहीं, बल्कि हमारी लोक कथाओं, नृत्यों और पड़हा व्यवस्था जैसी समृद्ध जनजातीय संस्कृति की संवाहक है। कुडूख भाषा के संरक्षण और विकास की आवश्यकता है।
नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा के प्रति जागरूक होना होगा। कुॅडूख भाषा को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल प्रबंधन के सभी सदस्यों को सांसद ने बधाई दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse