लोहरदगा : वार्ड आठ में अविनाश कौर का जनसंपर्क अभियान

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर परिषद वार्ड 8 की प्रत्याशी अविनाश कौर ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सभी मोहल्ले में डोर-टू-डोर सभी लोगों से मिली। इस दौरान उन्होंने कहा की मतदाता यह अच्छी तरह से जानते हैं कि झूठ बेचा नहीं जा सकता और सच खरीद नहीं जा सकता। इसमें कोई संदेह नहीं कि मतदाताओं का प्रेम उनके साथ है।

लोग चाहे जितना भी मतदाताओं को बरगलाने की कोशिश करें, लेकिन मतदाता हिलने वाले नहीं हैं। वह सुख-दुख में हमेशा सभी के साथ खड़ी हैं और आगे भी खड़ी रहेंगी। जाति-धर्म की राजनीति उन्होंने कभी सीखी नहीं है। हर मतदाता उनके लिए समान है। वार्ड का विकास ही हमारा उद्देश्य है और हम लोग वार्ड की सेवा करने के लिए ही खड़े हुए हैं। 

पिछले 10 वर्षों में हमने जहां तक हुआ वार्ड वासियों की पूरी सेवा की है और आने वाले समय में हमारी जीत पक्की है। वार्ड वासियों के साथ मिलकर पुन: वार्ड का विकास होगा एवं इसे आदर्श वार्ड बनाने का जो हमारा सपना है। वह पूरा होगा। इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ दर्जनों महिलाएं एवं समर्थक मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse