एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 33वीं चेतन देवराज स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट बीआईटी के ओवल मैदान मे सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये पहले मुकाबले में बीआईटी मेसरा और बुरला कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बुर्ला की टीम ने 103 रन बनाकर आउट हो गयी। जवाब में उतरी मेसरा की टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर फाइनल में अपना स्थान बना लिया। मेसरा के रोहित सिंह ने 16 रन देकर 4 विकेट लिये।
दूसरा सेमीफाइनल मैच सरला बिरला यूनिवर्सिटी को उषा मार्टिन ने हरा कर पूरे प्रतियोगिता में सरला बिरला की पहली पराजय उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। कल बीआईटी मेसरा और उषा मार्टिन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse