टीम एबीएन, रांची। महाशिवरात्रि को लेकर राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भव्य शिव बारात और मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने यह बदलाव किया है। शहर की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रविवार को सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दूसरे जिलों से आने वाले भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री रहेगी। पिस्का मोड़, बूटी मोड़ और हजारीबाग रोड में भारी मालवाहक वाहन, सिटी राइड बस और ट्रकों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इन वाहनों को शहर के बाहर रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse