झारखंड निकाय चुनाव : 23 को रहेगी सार्वजनिक छुट्टी

 

23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित 

टीम एबीएन, रांची। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के मद्देनजर 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के पत्रांक-238 दिनांक 30.01.2026 के आलोक में यह निर्णय लिया गया है। 

अधिसूचना के अनुसार निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा-25 के तहत मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 23 फरवरी को झारखंड नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान होना है। इस अवसर पर संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी कार्यालय  और सार्वजनिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse