एबीएन सोशल डेस्क। दूरदर्शन की पूर्व न्यूज़ एंकर और लोकप्रिय समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष संजय सर्राफ ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरला माहेश्वरी न केवल एक कुशल न्यूज़ एंकर थी बल्कि वे अनुशासन समर्पण और सादगी की प्रतीक भी थी।
उनकी वाणी में संयम और प्रस्तुति में गंभीरता झलकती थी जो आज भी लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगी, अपनी स्पष्ट उच्चारण शैली, गरिमामय प्रस्तुति और संतुलित अभिव्यक्ति के कारण वे दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थीं। वर्षों तक दूरदर्शन पर समाचार वाचन के माध्यम से उन्होंने विश्वसनीय पत्रकारिता की एक सशक्त पहचान बनाई।
संजय सर्राफ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सरला माहेश्वरी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।उनके निधन से मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse