टीम एबीएन, रांची। आगामी आल-एज ग्रुप एरोबिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2025-26, जो 8 से 10 सितंबर 2025 तक सायना नेहवाल स्काई कोर्ट्स, रीजनल स्पोर्ट्स सेंटर (राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम), कडावंथरा, कोच्चि-20, एर्नाकुलम्, केरल में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य ट्रायल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली जिम्नास्ट्स ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, तकनीकी दक्षता और फिटनेस के आधार पर टीम का चयन किया।
इनके चयन पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के संरक्षक डॉ अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव दीपक साहू, रंजीता रंजन, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, गोविंद झा, शशिकांत पांडे, सरोज यादव तथा मुक्ति लता खेस ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse