टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 6 दिसंबर को दो दिन के लिए जमशेदपुर आ सकते हैं। प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रविवार को तैयारी की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सोरेन के छह दिसंबर को यहां आने का कार्यक्रम है और अगले दिन वह पोटका प्रखंड के सावनाडीह फुटबॉल मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों, खंड विकास और परिक्षेत्र अधिकारियों और अन्य को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने को कहा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सुचारू यातायात सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाये रखने को भी कहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse