टीम एबीएन, रांची। रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के रूट को डायवर्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार अब ये ट्रेन हावड़ा, खड़गपुर, मिदनापुर, आद्रा, पुरुलिया, मुरी होते हुए यह रांची जायेगी और आयेगी। इसे लेकर रेलवे की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है। जो आज यानी कि तीन दिसंबर को प्रभावी रहेगा।
किराया की बात करें तो रांची से हावड़ा तक की यात्रा के लिए आपको एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) में 2200 रुपये (कैटरिंग सेवा के साथ) का भुगतान करना होगा। अगर आप बिना कैटरिंग सेवा के यात्रा करते हैं, तो इसके लिए आपको 2045 रुपए खर्च करने होंगे।
वहीं, अगर आप चेयर कार (सीसी) में यात्रा करते हैं, तो आपको 1155 रुपए (कैटरिंग के साथ) चुकाने होंगे, जबकि बिना कैटरिंग के आप 1030 रुपये में रांची से हावड़ा पहुंच सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse