टीम एबीएन, रांची। जेसीईआरटी निदेशक के पत्रांक 653 दिनांक, 09/05/2023 के विरोध में झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के संयोजक विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद एवं प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने शिक्षकों के लिए भी राज्य के अन्य कर्मचारियों के तरह गृष्मावकाश को समाप्त करते हुए कुल तैंतीस दिनों का अर्जित अवकाश (ईएल) देने की मांग की है।
इस संदर्भ में झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा में शामिल राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ, झारखंड स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ +2 संवर्ग के द्वारा संयुक्त रूप से निम्न तथ्यों को परियोजना निदेशक सहित सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, निदेशक, माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा को दी गई है।
उक्त संबंध में निदेशक, जेसीईआरटी रांची श्रीमती किरण कुमारी पासी जी से मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता करके झारखंड सेवा संहिता के नियमावली का हवाला देते हुए शिक्षकों के सेवा शर्त में अनावश्यक रूप से छेड़छाड़ नहीं करने का मांग किया है और राज्य के पाठशाला पर नित नए-नए अव्यवहारिक प्रयोग करने से बचने का सलाह दिया है।
प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के संयोजक विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद, अरुण कुमार दास, आशुतोष कुमार, रमापति पांडे एवं नागेंद्र तिवारी सम्मिलित थे। उक्त जानकारी मोर्चा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार दास ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse