एबीएन सेंट्रल डेस्क। तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आये विनाशकारी भूकंप से तबाही मची हुई है। हड्डियां गला देने वाली ठंड के बीच भूकंप प्रभावितों को रेस्क्यू करने का काम जारी है। लेकिन जैसे-जैसे इमारतों का मलबा हटाया जा रहा है, मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है।
न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक एक दिन पहले तक मृतकों का जो आंकड़ा 22,000 पर था, वो अब बढ़कर 24,000 को भी पार कर गया है। इतने पर भी अभी मृतकों की संख्या में लगाम नहीं लगा है। मलबे के ढेर बिखरे पड़े हैं और चारों तरफ चीख-पुकार और मातम है।
तुर्की और सीरिया में भूकंप से हुई तबाही के बाद हालात बदतर होते जा रहे हैं। नये आंकड़ों के अनुसार, अब तक 24 हजार 680 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस आपदा में 85 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
तुर्की में 20,213 लोगों की जान जा चुकी है और 80 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। कई जगह अस्थाई कब्रिस्तान बनाकर शवों को दफनाने के इंतजाम किये जा रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse