टीम एबीएन, पलामू/ रांची। प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने आज विभिन्न विभागों की प्रमंडलस्तरीय समीक्षा की। आयुक्त कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता को आगामी गर्मी को देखते हुए विशेष योजना तैयार करने का निदेश दिया, ताकि पेयजल की समस्या उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल में सुखाड़ की स्थिति बनी है। बारिश नहीं के बराबर हुई है। जलस्तर नीचे गिर रहा है।
ऐसे में पेयजल संकट गहराने की संभावना है। समय रहते विशेष योजना तैयार करने से समस्या उत्पन्न नहीं होगी। उन्होंने अन्य विभागों के पदाधिकारियों को पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन करने एवं वन-टू-वन बात कर एक दूसरे विभाग के पदाधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए पलामू प्रमंडल में विकासात्मक कार्य करने का निर्देश दिया। पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान पथ अंचल डालनगंज के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पांकी -मेदिनीनगर सड़क का निर्माण पूर्णता की ओर है। कुछ शिकायतें आई थी, जिसे केंद्रीय जांच टीम द्वारा जांच की गई है।
आयुक्त ने पथ निर्माण के अधीक्षण अभियंता को आयुक्त कार्यालय परिसर वाली सड़क को दुरुस्त करते हुए बच्चों के स्कैटिंग युक्त बनाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्कैटिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं स्कैटिंग कर रहे बच्चे पिछले दिनों उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान स्कैटिंग के लिए इस सड़क की व्यवस्था दुरुस्त कराने की अपील की थी। वहीं रोड सेफ्टी के महत्व को देखते हुए संबंधित उपकरणों को लगा दिये जाने से संबंधित जानकारी दी गयी।
ग्रामीण विकास की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने ग्रामीण विकास विशेष अंचल के अधीक्षण अभियंता को तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के आवासन हेतु प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से संबंधित आवासीय भवन के तहत निमार्णाधीन कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण कराने का निदेश दिया और निर्माण पूर्ण हुए आवासों को हैंड-ओवर करने का निदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं को तीनों जिला के सिविल सर्जन कार्यालय में किए गए निरीक्षण का प्रतिवेदन शीघ्र भेजने का निदेश दिया । आयुक्त ने अन्य विभिन्न विभागों की भी समीक्षा की।
बैठक में आयुक्त जटा शंकर चौधरी के अलावा वन प्रमंडल पदाधिकारी, आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता राजमोहन सिंह, पथ अंचल डालटनगंज के अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार रजक, उप निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, उपनिदेशक कल्याण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी, विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse