टीम एबीएन, पलामू/ रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी एवं पूर्व मेदिनीनगर अंचलाधिकारी रहे रामनरेश सोनी के असामयिक निधन हो जाने के पश्चात सोमवार को पलामू समाहरणालय परिसर में शोक सभा की गई, जिसमें झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ एवं जिला प्रशासन के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।
उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में अधिकारियों ने रामनरेश सोनी के असमय निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी की गयी। ज्ञात हो कि मेदिनीनगर के पूर्व सीओ रहे रामनरेश सोनी का देहांत आज अहले सुबह जमशेदपुर के टीएमएच में हार्ट अटैक के कारण हो गया था। वर्तमान में वे डुमरिया के सीओ थे साथ ही उन्हें मूसाबनी सीओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse