राशन कार्ड बनाने के नाम पर बिचौलियों ने विधवा से ले लिये पैसे, पर नहीं बना राशन कार्ड

 

गुमला। बिचौलियों ने विधवा पेंशन और राशन कार्ड बनाने के नाम से एक गरीब महिला से पैसे लिए महीनों तक घुमाया लेकिन अब तक उसका राशन कार्ड नहीं बना। जिसको लेकर मिशन बदलाव के सदस्यों ने उपायुक्त से जल्द गरीब महिला कर राशन कार्ड व विधवा पेंशन बनाने की मांग की। जानकारी के अनुसार विधवा पेंशन और राशनकार्ड बनाने को लेकर विधवा आशा देवी नामक महिला कार्यालयों दौड़ लगा कर थक चुकी थी। उसके बाद बिचौलियों ने उन्हें बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाते देखकर कार्ड बनाने के नाम से 500 रुपये लिए, फिर भी अभी तक उनका कार्ड नहीं बन पाया हर। मिशन बदलाव का गांव चलो गांव बदलो अभियान के तहत जितेंद्र गोप के नेतृत्व में टीम नगर सिसई पहुंची थीह्ण वहां पहुँचने के बाद विधवा आशा देवी के समस्याएं से रूबरू सदस्य हुए थे। आशा देवी ने बताया कि पिछले दो सालों से वे विधवा पेंशन और राशन कार्ड के लिये कार्यालय का चक्कर लगा चुकी है। लेकिन फॉर्म भर कर जमा करने के बाद भी प्रखंड कार्यालय के द्वारा अस्वीकार कर दिया जाता है। आशा देवी ने बताया कि जीविकोपार्जन का भी कोई संसाधन नहीं है। मिशन बदलाव के जितेंद गोप ने समस्या को लेकर प्रखंड विकास पधिकारी को कॉल किया लेकिन बात नहीं हो पाई। उसके बाद विधवा की समस्याओं को मिशन बदलाव ट्वीटर टीम के माध्यम से उपायुक्त को अवगत कराया। उन्होंने निवेदन किया कि मामलों को ध्यानपूर्वक देखते हुए जल्द से जल्द मदद की अपील की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse