कैबिनेट : मंगलवार को लगेगी मुखिया की वित्तीय शक्ति बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर

 

रांची। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार को होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव स्वीकृत किये जायेंगे। ग्राम पंचायत में मुखिया को पांच लाख की योजना लाभुक समिति के माध्यम से खर्च करने का अधिकार मिलेगा। अभी 2.50 लाख तक की ही योजना की स्वीकृति वे दे सकते हैं। इतनी कम राशि का अधिकार होने के कारण जलमीनार निर्माण की योजनाओं में परेशानी हो रही थी। यही वजह है कि इसे पूर्व की तरह बढ़ा कर पांच लाख तक किया जायेगा। इससे अधिक की योजना के लिए टेंडर किया जायेगा। कैबिनेट में राजस्व भूमि सुधार विभाग से जमीन से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मंजूरी मिलेगी। इसके अलावा सड़क-पुल निर्माण की भी कुछ योजनाओं पर सहमति दी जा सकती है। कैबिनेट की बैठक शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse