दो लाख के इनामी समेत दो उग्रवादी गिरफ्तार, एक फरार

 

मेदिनीनगर। पलामू जिले की सतबरवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लाख के इनामी सहित दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। टीपीसी का इनामी उग्रवादी की गिरफ्तारी रांची के पंडरा ओपी के फ्रेंडस काॅलोनी से हुई है, जबकि उसके साथियों को पुलिस ने पोलपोल कला से गिरफ्तार किया है। इनमें इनामी नक्सली मनातू के गोराई गंझु उर्फ नेपाली उर्फ उपेंद्र सिंह के साथ मनोज यादव और शंभू यादव का नाम शामिल है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सतबरवा थाना क्षेत्र में काम कर रहे रेलवे कंपनी से इनामी उग्रवादी अपने साथियों के द्वारा धमकी देकर रंगदारी का वसूली करता था। इनामी उग्रवादी पर दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उग्रवादियों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ एक सैमसंग कंपनी तथा एक रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है। छापेमारी टीम में अभियान एसपी बीके मिश्रा के साथ सतबरवा थाना प्रभारी करमपाल नाग समेत अन्य जवान शामिल थे। डबल मर्डर केस में पुलिस के हाथ लग खूनी चाकू : शहर के कुंड मुहल्ला में हुई हाई प्रोफाइल दंपति मर्डर केस में इस्तेमाल किए गए चाकू पुलिस के हाथ लग गयी है। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार महथा ने बताया कि खूनी चाकू को बीसफुटा से सिंगरा के बीच से बरामद किया गया। चाकू को खोजने के लिए 80 महिला पुलिसकर्मी, 40 आइआरबी के जवान और 9 पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया था। पुलिस ने कहा कि हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार के रूप में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं । जिसके बाद केस को सुलझाने में और सहूलियत होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse