राजद सुप्रीमो लालू यादव का इलाज करने वाले डॉ उमेश प्रसाद का निधन

 

रांची। रिम्‍स के जाने माने फिजीशियन और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज करने वाले डॉ उमेश प्रसाद का निधन हो गया। देर रात 3 बजे उन्‍होंने आखिरी सांस ली। वे काफी लंबे समय से मल्टीपल मायलोमा नामक बीमारी से जूझ रहे थे। यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। उनकी स्थि‍ति को देख डॉक्‍टरों ने घर पर ही दवाओं के साथ रेस्ट करने की सलाह दी थी। मगर उन्‍हें रिम्‍स आकर मरीजों से देखे बिना अच्‍छा नहीं लगता था। वे हर दिन व्हीलचेयर से ही रिम्स पहुंचकर मरीजों को देखते थे। उनके निधन की सूचना से रिम्स के डॉक्‍टरों, मेडिकल स्टूडेंट्स और उनको जानने वालों में शोक की लहर है। ज्ञात हो कि डॉ उमेश प्रसाद को एक महीना पहले ही मेडिसिन विभाग का एसओडी बनाया गया था। डॉ उमेश प्रसाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का लंबे से इलाज कर रहे थे। उनके निधन पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता समेत कई लोगों ने शोक जताया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse