एबीएन डेस्क। शनिवार को आजादी का अमृत मोहत्सव मनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्राल की ओर से जागरुकता अभियान के तहत पेडल फॉर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मनसुख मांडविया और किरन रिजिजू ने शिरकत की। इस मौके पर इन तीनों मंत्रियों ने नई दिल्ली में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से लेकर अकबर रोड तक साइकिल चलाई। पेडल फॉर हेल्थ कार्यक्रम का मकसद स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक करना है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पेडल फॉर हेल्थ के तहत आपका स्वास्थ्य बेहतर बनता है, जब नागरिक का स्वास्थ्य अच्छा बनता है तो राष्ट्र का स्वास्थ्य भी अच्छा होता है, हम आजादी के 75 साल मनाने जा रहे हैं इस मौके पर 75 शहरों में साइकलिंग की शुरुआत की गई है। पेडल फॉर हेल्थ में हिस्सा लेने आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कुछ और संस्थाओं के साथ इस जागरुकता अभियान को शुरू किया है। उन्होंने आगे कहा, स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत हो सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse