एबीएन डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद 2028 ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने के लिए बोली लगाएगा। क्रिकेट के विश्व निकाय ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। आईसीसी ने खेल की ओर से बोली का नेतृत्व करने के लिए एक कार्य समूह का गठन किया है जो लॉस एंजिलस 2028, ब्रिस्बेन 2032 और उससे आगे के लिए क्रिकेट को ओलंपिक परिवार का हिस्सा बनाने पर केंद्रित रहेगा। आईसीसी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अमेरिका में 30 मिलियन यानी तीन करोड़ क्रिकेट प्रशंसक रहते हैं, जिससे एलए 2028 क्रिकेट के लिए ओलंपिक प्रतियोगिता में वापसी करने के लिए आदर्श खेल बन गए हैं। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट ने अब तक ओलंपिक में सिर्फ एक उपस्थिति दर्ज की है और वो भी पैरिस 1900 में, जब केवल दो टीमें ग्रेट ब्रिटेन और मेजबान फ्रांस एक दूसरे के साथ खेली थी। अगर 2028 में क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाता है तो 128 साल की लंबी गैर मौजूदगी खत्म हो जाएगी। क्रिकेट हालांकि अगले साल बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल होगा, जो इस बात का एक आदर्श प्रदर्शन है कि क्रिकेट ओलंपिक में क्या ला सकता है, साथ ही यह अपने आप में एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। आईसीसी के प्रमुख ग्रेग बार्कले ने कहा कि ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने से क्रिकेट और खुद ओलंपिक खेलों को फायदा होगा। उन्होंने एक बयान में कहा, सबसे पहले मैं आईसीसी की ओर से आईओसी (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति), टोक्यो 2020 और जापान के लोगों को ऐसी कठिन परिस्थितियों में इस तरह के अविश्वसनीय खेलों का आयोजन करने के लिए बधाई देना चाहता हूं। यह देखना सच में शानदार था। हम क्रिकेट को भविष्य में होने वाले ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनता हुए देख पसंद करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse