मेसी ने करीब 257 करोड़ रुपये में किया पीएसजी से करार

 

एबीएन डेस्क। छह बार बैलन डीओर का खिताब जीतने वाले अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी बार्सिलोना से अलग होने की बात स्वीकार चुके हैं। मेसी अपने पुराने फुटबॉल क्लब से अलग होने के बाद अब पीएसजी के साथ जुड़ने वाले हैं। वह इस संबंध में पेरिस पहुंच रहे हैं और जल्दी ही एक बड़ी डील साईन करने के साथ पीएसजी से जुड़ जाएंगे। उन्हें पीएसजी की तरफ से सालाना 257 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलने की उम्मीद है, यह कॉन्ट्रैक्ट दो साल का होगा जिसे 2024 तक बढ़ाया जा सकता है। बार्सिलोना छोड़ने के बाद मेसी के पास दो और विकल्प थे लेकिन उन्होंने पीएसजी से जुड़ने का फैसला किया। बार्सिलोना और मेसी के बीच पैसों की लेनदेन बड़ा मुद्दा था, जिसकी वजह से दिग्गज फुटबॉलर ने अपने इस फुटबॉल क्लब से 21 साल पुराना साथ छोड़ने का फैसला किया। हालांकि मेसी अगले पांच साल तक और बार्सिलोना के साथ बने रहने के लिए तैयार थे, लेकिन क्लब ने आर्थिक समस्याओं का हवाला देकर उनसे नाता तोड़ लिया। 34 वर्षीय मेसी ने कहा कि वह बार्सिलोना के साथ रहना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किया, जिसमें 50 प्रतिशत तक तनख्वाह में कटौती का भी विकल्प था। लेकिन बार्सिलोना इसपर राजी नहीं हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse