चाईबासा। चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाये गये दो-दो किलो के 5 केन आईईडी बम बरामद किया है। सीआरपीएफ बीडीडीएस टीम ने सभी बमों को डिफ्यूज कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने टोकलो थाना क्षेत्र के सुरबुरा झरझरा नया मार्केट के आसपास जंगल में आईईडी बम छुपाकर रखा है। सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। सीआरपीएफ 60 बटालियन और जिला पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें टीम को सफलता भी मिली।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse