रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया। इसमें 95.93 फीसदी स्टूडेंट्स पास हो गये हैं। परीक्षा में 433571 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 415924 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट https://jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं। जैक की ओर से जारी मैट्रिक रिजल्ट में लड़कियां अव्वल रही है। 95.96 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों के पास होने का प्रतिशत 95.90 है। इस साल 207879 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 199358 पास हुए। वहीं 225692 छात्राएं शामिल हुई, जिसमें 216566 पास हुई हैं। बीते साल की तुलना में इस साल के रिजल्ट में पांच फीसदी का इजाफा हुआ है। परीक्षा परिणाम में 270931 स्टूडेंट्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सेकेंड क्लास पाने वालों की संख्या 133924 है। तृतीय श्रेणी से 11069 स्टूडेंट्स पास हुए। रिजल्ट में सामान्य श्रेणी के 266730, एससी श्रेणी के 17943, एसटी श्रेणी के 48935, पिछड़ी जाति से 57513 और अत्यंत पिछड़ी जाति से 24003 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse