एबीएन डेस्क। Indian Army में नौकरी की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर, सोलन और किन्नौर जिलों के युवाओं के लिए भारतीय सेना अगले साल भर्ती रैली शुरू करेगी। भर्ती प्रक्रिया 2 मार्च से 14 मार्च 2022 तक चलेगी। भर्ती रैली पृथ्वी सैन्य स्टेशन, एवेरीपट्टी, रामपुर बुशर, शिमला में होगी। भारतीय सेना ने अधिसूचना जारी कर भर्ती प्रक्रिया और पदों के बारे में जानकारी दी है। भर्ती किए जाने वाले पदों में सोल्जर जनरल ड्यूटी (सोल जीडी), सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (सोल सीएलके/एसकेटी) और सोल्जर ट्रेड्समैन के विभिन्न पद हैं। आर्मी भर्ती रैली में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 28 अगस्त है। आवेदन पत्र भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट inidianarmy.nic पर उपलब्ध हैं। आर्मी की ओर से यह जानकारी दी गई है कि अभ्यर्थी एक भर्ती वर्ष चक्र में यानी 1 अप्रैल से 31 मार्च तक केवल एक श्रेणी में रजिस्ट्रेशन करवाकर भर्ती में भाग ले सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse