"हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर लगाएं तिरंगा : हेमन्त

 

टीम एबीएन, रांची। माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम आजादी के 75वें वर्षगांठ को मानने की तैयारी कर रहें हैं। इसके तहत "हर-घर तिरंगा" कार्यक्रम का आयोजन 13 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। जिसके तहत सभी लोगों के घरों में तिरंगा झंडा जन सहभागिता से लगाने का काम किया जाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम देश के सभी लोगों के बीच देश के प्रति गौरव, स्वाभिमान और देशभक्ति के भाव को जगाने का काम करेंगे। यह काम अकेले नहीं हो सकता इसके लिए हर राज्य, राज्य की समस्त जनता को साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार एवं आम जनता "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के लिए झंडे को ऑनलाइन माध्यम के साथ-साथ नजदीकी डाकघरों से भी खरीद सकते हैं। "हर घर झंडा" कर्यक्रम हेतु केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, सभी केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के माध्यम से हम हर घर तक आजादी की खुशी को पहुंचाने का करेंगे काम : बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज हम आजादी के 75वां वर्षगांठ मनाने की तैयारी एकत्रित हुए है, यह काफी खुशी का दिन है। इसी के तहत "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के माध्यम से हम हर घर तक आजादी की खुशी को पहुंचाने का काम करने का काम करने जा रहें है। आने वाले 13 से 15 अगस्त तक राज्य के हर घर तक यह कार्यक्रम कैसे पहुंचे इस हेतु नोडल पदाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। कल इस हेतु मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें इस कार्यक्रम से संबंधित पूरी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। ग्रामीण स्तर की महिला समूह, सहिया की भागीदारी से बने झंडा : मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम हेतु भारत सरकार से झंडा की उपलब्धता हेतु पत्र भेजे जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस कार्यक्रम से आम लोगों को जोड़ने के लिए ग्रामीण स्तर की महिला समूह, सहिया की भागीदारी कराई जाए, उन्हें भी झंडा बनाने के काम मे जोड़ा जाए। जिससे गांव स्तर पर लोगों को इसकी जानकारी और बृहत स्तर पर मिल सकेगी। मौके पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से माननीय मंत्री, पर्यटन, कला संस्कृति, हफीजुल हसन, प्रभारी मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, , मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पर्यटन, कला संस्कृति विभाग के सचिव अमिताभ कौशल एवं सचिव राहुल शर्मा उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse