टीम एबीएन, रांची। राजधानी में एसबीआई के कई एटीएम में दो दिनों से पैसा नहीं निकल रहा है। इन एटीएम में पैसा निकालने के लिए जाने वाले लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। दरअसल, रांची के एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी सीएमएस का कर्मचारी दो करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया है, जिसके कारण कंपनी द्वारा जिन एटीएम में पैसे डाला जा रहा था उसमें पैसा नहीं डाला जा रहा। नतीजतन आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मालूम हो कि एसबीआई के एटीएम में एसआईएस और सीएमएस पैसा डालता है। दोनों कंपनियों के जिम्मे अलग-अलग एटीएम हैं। दो करोड़ रुपए लेकर कर्मी के फरार हो जाने के कारण सीएमएस कंपनी अपने जिम्मे वाले एटीएम में पैसा नहीं डाल पा रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई एफआईआर नहीं हुआ। मगर जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर कोतवाली थाने में दर्ज कराने को लेकर कंपनी तैयारी कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse