बोकारो-टाटा मुख्य मार्ग पर टैंकर पलटा, एक की मौत

 

टीम एबीएन, रांची। पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बोकारो टाटा मुख्य मार्ग कुरा के पास एलपीजी टैंकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति टैंकर के नीचे दब गया, जबकि चालक को गाड़ी से निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, टाटा से एलपीजी टैंकर गैस लेकर बोकारो के बालीडीह आ रहा था। तभी एक जानवर को बचाने के दौरान टैंकर अनियंत्रित हो गया और एक दुकान से टकरा गया। इस हादसे में 27 वर्षीय दुकानदार बुधन गोप टैंकर के नीचे दब गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। जिनके सहयोग से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के नेतृत्व में गाड़ी में फंसे मृतक को बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस के कई पदाधिकारी और चास डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंचे थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse