कोडरमा : शेमरॉक गुरुकुल में मना 8वां स्थापना दिवस

 

टीम एबीएन, कोडरमा। गुरुवार को शेमरॉक गुरुकुल में 8वां स्थापना दिवस मनाया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में द आरबीएस स्कूल के डायरेक्टर प्रवीण कुमार जो कि शेमरॉक के संस्थापक भी हैं, द आरबीएस की प्रिंसिपल रश्मि प्रवीण बरनवाल जो की शैमरोक गुरुकुल की प्रिंसिपल भी रह चुकी है, कोडरमा जिला योगासन संस्था के सचिव आकाश कुमार सेठ और डेंजरस डांस एकेडमी के ओनर रोहित कुमार मौजूद थे। स्थापना दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के द्वारा वेलकम डांस करके किया गया, फिर एक नन्ही सी बच्ची ने शेमरॉक गुरुकुल के बीते सात वर्षो के बारे में बताया। शेमरॉक गुरुकुल के संस्थापक प्रवीण कुमार बरनवाल ने बताया कि किस तरह उन्होंने इस स्कूल की शुरूआत मात्र 4 बच्चों से की थी, यह स्कूल उनके लिए एक परिवार की तरह ही है। वहीं शेमरॉक गुरुकुल की प्रिंसिपल सीमा सिंह ने कहा कि शेमरॉक गुरुकुल केवल नाम ही नहीं बल्कि पहचान है झुमरी तलैया की। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस विद्यालय के हर एक विद्यार्थी को हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहती है। विद्यालय में पढ़ाई के साथ ही साथ योग, नित्य और अलग अलग तरह के खेल का भी ज्ञान दिया जाता है। फिर विद्यालय के बच्चों ने कार्यक्रम को रोमांचक बनाए रखते हुआ डांस किया, एक अनोखा नाटक प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने स्कूल से कॉलेज तक के पूरे जीवनी को एक अलग ही अंदाज में बया किया तथा योग के भी माध्यम से एक डान्स प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की शिक्षिकों ने समारोह को बांधे रखा अपने एंकरिंग की मध्यम से जिसमें वर्षा, श्रद्धा, अमीषा, रानी, रागिनी ने प्रमुख भूमिका निभाई बाकी शिक्षको ने जिसमें अनुप्रिया, अंजली, प्रिय, एकता ने बच्चों को संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। अंतिम में शेमरॉक के डायरेक्ट पल्लव कुमार ने सभी को धन्यवाद किया। और कहा की वे इसी तरह विद्यालय के प्रागंण में अलग अलग तरह का कार्यक्रम करके बच्चों का मनोबल बढ़ाते रहेंगे। बच्चों में खास करके अकमल, शानवी, स्वस्ति, राजवीर, दीपिका, आदित्य, अर्णव, श्वेता, आयुषी, प्रिया, युवराज, प्रणाम्य, आदिति, आयुष्मान, खतीजा, सिद्धि, सुमन, आयरा, कृतिका, अनुज, प्रांजल अनिकेत और भी बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse