चतरा : पत्नी-पुत्री का हत्यारोपी गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, चतरा/रांची। झारखंड में चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में पत्नी और पुत्री की हत्या करने के आरोपी जगदीश यादव को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि गेरी छेनी गांव निवासी जगदीश यादव की पत्नी दुलरिया देवी अपनी पुत्री मुन्नी के साथ रविवार की देर रात घर में सो रही थी तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों की जलाकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद से जगदीश यादव फरार चल रहा था। जगदीश की गिरफ्तारी शहर के जतराहीबाग इलाके से हुई है। कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में दुलरिया देवी की सास को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse