आज शाम उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है भाजपा

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी आज शाम उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है। देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव होना है। निर्वाचन आयोग ने 29 जून को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि उपराष्ट्रपति पद के लिए 19 जुलाई तक नामांकन किया जा सकेगा। देश के वर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त 2022 को समाप्त हो रहा है। संविधान के अनुच्छेद 68 में वर्णित व्यवस्था के अनुसार निवर्तमान उपराष्ट्रपति के कार्यकाल की समाप्ति के पहले अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव हो जाना आवश्यक है उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य मतदान करते हैं। बता दें देश के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं। दौड़ में ये नाम हैं चर्चा में राष्ट्रपति चुनाव में एकतरफा माहौल तैयार कर देने वाली भाजपा के लिए उपराष्ट्रपति चुनाव में भी अपने उम्मीदवार को जीत दिलाना अब आसान माना जा रहा है। भाजपा की तरफ से जिन उम्मीदवारों के नाम की चर्चा है उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का नाम तेज है। मुख्तार अब्बास नकवी के हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद इसकी संभावना ज्यादा हो गई है। नकवी ने राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। नकवी के अलावा जिन नेताओं का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए चर्चा में है उनमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला का नाम भी शामिल है। हालांकि राष्ट्रपति पद के लिए एक महिला द्रौपदी मुर्मू के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए भी एक और महिला के नाम की उम्मीद कम ही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse