टीम एबीएन, दुमका/रांची। झारखंड की उपराजधानी दुमका के मसलिया क्षेत्र के कुंजबोना पंचायत के कुमिरदहा गांव के एक नदी में डूबने से 4 वर्षीय बच्ची सहित दो मासूम बच्चे की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सनाधन टुडू की पत्नी सरिता मुर्मू अपने 3 वर्षीय पुत्र सगुन टुडू के साथ नदी स्नान करने के लिए गई थी। महिला के पीछे-पीछे पड़ोस के फिलीप मुर्मू की 4 वर्षीय बच्ची सुहानी सोरेन भी नदी में चली गई। इस दौरान महिला कपड़े साफ करने में व्यस्त हो गई। बारिश होने के कारण नदी में पानी लबालब भरा हुआ था। इस दौरान दोनों बच्चे नदी के किनारे खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चे नदी में उतर गए और दोनों गहरे पानी में चले गए। कुछ देर बाद सरिता मुर्मू ने दोनों बच्चों को तालाब के पास नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की। फिर नदी में भी दोनों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच सुहानी सोरेन का पैर उसके शरीर से स्पर्श किया तो वह उसे खींचकर बाहर निकाली और अपने बेटे की भी तलाश करने लगी। हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई। नदी में बहाव रहने की वजह से बच्चे का शव कुछ दूरी पर चला गया था। ग्रामीणों ने शव को नदी से किसी तरह से निकाला। इस घटना में दो बच्चे की मौत हो गई। दोनों की मौत से गांव में मातमी माहौल पसर गया। मृतक सगुन टुडू की एक बहन भी है। वहीं मृतका सुहानी सोरेन दो बहन एवं एक भाई थी। मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मसलिया थाना की पुलिस को नहीं दी गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse