आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठियो में आपसी विवाद को लेकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई है, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। थाना में शिकायत के पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। धुर्वा थाना के सीठियो बस्ती में शनिवार सुबह सबसे पहले दो पक्षों में जोरदार बहस होने लगी। उसके बाद दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। इस मारपीट होने के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे गुट के लोगों पर चाकू से हमले कर दिया। इस अप्रत्याशित हमले से करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। चाकूबाजी की इस घटना में कुल 14 व्यक्ति घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। इधर, रांची के पुनदाग ओपी इलाके में चोरी हुई है। पुनदाग ओपी स्थित ऋषभ नगर के शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर से भगवान की मूर्ति के साथ शिव के पास स्थित नाग सांप की प्रतिमा की भी चोरी कर ली गयी है। इतना ही नहीं चोरों ने मंदिर की दान पेटी पर भी अपना हाथ साफ कर दिया है। चोरी की वारदात मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। अहले सुबह जब पुजारी मंदिर में पूजा करने के लिए आया तो मंदिर मे चोरी का पता चला।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse