सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे निजी क्षेत्र में नौकरी का ऑफर लेटर, 10,000 युवा होंगे लाभान्वित

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण की घोषणा को धरातल पर उतारने की पूरी तरह से तत्पर नजर आ रही है इसी कड़ी में शनिवार (16 जुलाई) को राजधानी के मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसकी शुरुआत कर रहे हैं। इस दौरान वो करीब दस हजार युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान करेंगे। ये नियुक्तियां निजी क्षेत्र में स्थानीय नीति के तहत की जा रही हैं। मुख्यमंत्री 25 अभ्यर्थियों को सांकेतिक रुप से ऑफर लेटर देकर निजी क्षेत्र में स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी का अवसर प्रदान करेंगे। श्रम विभाग की नियोजन पदाधिकारी नीरु कुमारी ने कहा कि पिछले दिनों विभाग द्वारा आयोजित भर्ती कैंप में चयनित अभ्यर्थी को इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में ऑफर लेटर मिलेगा। इसके अलावा नगर विकास, कल्याण विभाग एवं कौशल विकास विभाग द्वारा भी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दी जाएगी। श्रम एवं प्रशिक्षण विभाग के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल पर सरकार के निजी क्षेत्र में नियोजन को लेकर बनाई गयी नियमावली को विशेष रुप से प्रदर्शित की गई है। मोरहाबादी मैदान में करीब 12 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। इसके अलावा मंच को आकर्षक ढंग से तैयार किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse